फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी बोर्ड में तैनात कानूनगो तीन हजार रिश्वत लेते काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को पंजाब मंडी बोर्ड कांप्लेक्स डायरेक्टर आबादकारी (पुनर्स्थापन) के दफ्तर में तैनात कानूनगो अमरीक सिंह को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। उसके खिलाफ कुलदीप सिंह वासी गांव भूखड़ी कलां जिला लुधियाना ने शिकायत दी थी। आरोपी पर भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा-7 के अंतर्गत थाना विजिलेंस ब्यूरो के उड़न दस्ता-1 में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया था कि उन्होंने नई अनाज मंडी लुधियाना में अपना बूथ बेचने के लिए एनओसी के लिए आवेदन दिया। इस पर उक्त कानूनगो उससे आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था जबकि आरोपी पहले ही उससे पांच हजार रुपये रिश्वत ले चुका था। साथ ही उसे एनओसी जारी करने के बदले तीन हजार रुपये दूसरी किस्त के तौर पर मांग रहा है। इसके बाद विजिलेंस ने उसे ट्रैप लगाकर काबू किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें