मोहाली। फेज-6 स्थित दारा स्टूडियो के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता लगा है कि घायल के दाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।
खरड़ निवास सन्नी ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब तीन बजे वह चंडीगढ़ जा रहा था। जब दारा स्टू़डियो के पास ऑटो लेने के लिए सड़क पार कर कर रहा था। तभी फेज-1 की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वहा गिर गया और मोटरसाइकिल चालक की भी मोटरसाइकिल फिसल गई। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार वहां से भाग निकला और सन्नी को राहगीरों ने उठा कर फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।