फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हाईकोर्ट के जज के ड्राइवर के घर से 15 लाख के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के पॉश क्षेत्र दशमेश नगर में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज के ड्राइवर बलविंदर सिंह के बंद घर (मकान नंबर 628) को निशाना बनाया और अलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये के गहने व नकदी पार कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात तब हुई जब घर के सदस्य कुछ ही समय के लिए बाहर गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

पीड़ित बलविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपनी ड्यूटी पर गए थे। दोपहर करीब तीन बजे उनकी पत्नी बच्चों को स्कूल से लेने के लिए घर पर ताला लगाकर निकली थी। घर सूना पाकर बाइक सवार दो युवक दीवार फांदकर परिसर के अंदर दाखिल हुए। आरोपियों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और सीधे अलमारी तक पहुंच गए। चोरों ने घर के कमरों की तलाशी ली और अलमारी में रखे करीब आठ तोले सोने और 22 तोले चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। गहनों के साथ-साथ चोरों ने वहां रखी नकदी से भरा एक पर्स और दो महंगे मोबाइल फोन भी चोरी कर लिए। बलविंदर सिंह के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। जब पत्नी बच्चों के साथ घर लौटे तो टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए। एएसपी गजलप्रीत कौर का कहना है कि उनके पास शिकायत पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें