खरड़। जनहित विकास मंच के प्रतिनिधियों ने मंच के प्रधान रणजीत सिंह हंस और जनरल सचिव बृजमोहन शर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद प्रधान अंजू चंद्र से मुलाकात की। इस दौरान शहर से जुड़ी 10 बड़ी समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। इनमें सड़कों से अवैध कब्जे हटाना, संरक्षित पशुओं व कुत्तों के लिए एनीमल सैच्यूरी बनाना और डंपिंग ग्राउंड को बंद कराना शामिल है।
इसके अलावा शहर के बीचों-बीच बहने वाले गंदे नालों की सफाई, नगर परिषद के अधीन सड़कों और रेलवे स्टेशन की मरम्मत, वाटर व सीवरेज लाइन बिछाने के बाद टूटी सड़कों की रिपेयर, पार्क की सफाई के अलावा भी कई अन्य मांगे भी प्रमुखता से रखी गई।
इस मौके पर परिषद प्रधान अंजू चंद्र ने जनहित विकास मंच को आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। बैठक में नगर परिषद के सुपरिटेंडेंट दीपक कुमार सहित मास्टर अजैब सिंह, करनैल सिंह, राजिंदर कौर, सतवंत सिंह, बलदेव सिंह और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।