फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: क्रोएशिया पढ़ने जा सकेंगे आईएसबी के ग्रेजुएट विद्यार्थी

Fri, 24 Mar 2023 01:46 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रोएशिया पढ़ने जा सकेंगे आईएसबी के ग्रेजुएट विद्यार्थी
विज्ञापन

आईएसबी और क्रोएशिया के बीच एमओयू हुआ साइन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) और क्रोएशिया के जाग्रेब स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट की ओर से ग्रेजुएट विद्यार्थी एक्सचेंज पर आधारित एमओयू साइन किया गया है। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि कोएशिया की पूर्व राष्ट्रपति कोलिंदा ग्रैबर कितारोविक ने शिरकत की। एमओयू का आदान-प्रदान प्रोफेसर मदन पिल्लुतला और जाग्रेब स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट के डीन डॉ. माटो नजावरो ने किया।
विज्ञापन

बता दें कि यह एक फुल-टाइम, नॉन-डिग्री स्टेटस वाले विद्यार्थियों को स्नातक स्तर पर दोनों संस्थानों के बीच परामर्श से विकसित एक अकादमिक कार्यक्रम शुरू करने का प्रयास है। अपने संबोधन में कोलिंदा ग्रैबर कितारोविक ने दोनों देशों के बीच हुए इस एमओयू को सराहते हुए डिजिटल परिवर्तन और हरित ट्रांजिशन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन सबसे बड़े खतरों में से एक है जिसका पृथ्वी पर गहरा असर पड़ रहा है। हमारा दायित्व है कि हम धरती और अपने बच्चों के भविष्य की देखभाल करें। प्रोफेसर मदन पिल्लुतला ने आईएसबी को 32 देशों के अपने छात्र एक्सचेंज नेटवर्क में क्रोएशिया के जुड़ने के लिए खुशी जाहिर की। साथ ही समर्थन के लिए आईसीसीआर और विदेश मंत्रालय को भी धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें