फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में अवैध पानी के कनेक्शनों की जांच शुरू, घर-घर पहुंच रही टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए टीम चला रही अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग ने नयागांव इलाके में अवैध और अतिरिक्त पानी के कनेक्शनों की जांच का अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य पानी की आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करना है। विभागीय टीम ने कुमाऊं कॉलोनी से घर-घर जाकर सत्यापन की शुरुआत की है। टीम के कर्मचारी प्रत्येक घर में पानी के कनेक्शनों की संख्या जांच रहे हैं। वे विभागीय रिकॉर्ड और कनेक्शनों की वैधता का सत्यापन कर रहे हैं। विभाग को नयागांव से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों में कुछ मकानों में जरूरत से अधिक पानी के कनेक्शन होने की बात कही गई थी। कई घरों में तीन से चार तक कनेक्शन होने की जानकारी सामने आई थी। विभाग को आशंका है कि अनधिकृत और अतिरिक्त कनेक्शनों से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इससे अन्य उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के जेई दीपांश गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की जा रही है।
दस्तावेज और व्यावसायिक उपयोग की जांच
सर्वे के दौरान टीम कनेक्शनों से संबंधित दस्तावेज और विभाग से मिली अनुमति की भी जांच कर रही है। दीपांश गुप्ता ने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं के पास अतिरिक्त कनेक्शन की विभागीय अनुमति है, उन पर कार्रवाई नहीं होगी। जिन कनेक्शनों के संबंध में विभागीय अनुमति या रिकॉर्ड नहीं मिलेगा, उनकी भी जांच की जाएगी। इसमें घरेलू कनेक्शन का व्यावसायिक इस्तेमाल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य इलाकों में भी होगा सत्यापन
घरेलू कनेक्शन पर पीजी में व्यावसायिक गतिविधियां चलाना, होटल या दुकान में घरेलू कनेक्शन का इस्तेमाल करना अथवा घरेलू कनेक्शन से किसी अन्य स्थान पर व्यावसायिक उपयोग करना भी जांच के दायरे में है। बिना विभागीय अनुमति के अतिरिक्त कनेक्शन लगवाने वालों की भी जांच होगी। जांच पूरी होने के बाद संबंधित मामले में विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कुमाऊं कॉलोनी में सर्वे पूरा होने के बाद नयागांव के अन्य इलाकों में भी इसी तरह घर-घर जाकर पानी के कनेक्शनों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें