फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल से रूबरू हुए आयकर विभाग के अधिकारी, सुनीं समस्याएं

Mon, 27 Jun 2016 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
money - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहाली व्यापार मंडल की शनिवार को आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। इसमें अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और सरकार की नई नीतियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विभाग के कमिश्नर सर्किल-6 सौरभ दुबे ने कहा कि सरकार ने एक स्कीम शुरू की है। इसके तहत जिन लोगों ने अभी तक अपनी चल-अचल संपत्ति के बारे में विभाग को जानकारी नहीं दी है, वह प्रधान आयुक्त के दफ्तर में इसकी जानकारी दे सकते हैं। इस मौके पर व्यापार मंडल के महासचिव सरबजीत सिंह पारस ने व्यापारी वर्ग से  अपील की कि वह स्कीम के बारे में अपने रिश्तेदारों भी जागरूक करें। यह स्कीम 30 सितंबर 2016 तक लागू है। इस मौके पर प्रधान व्यापार मंडल कुलवंत सिंह चौधरी, पैटर्न  सीतल सिंह, उप प्रधान सुरेश गोयल समेत व्यापार मंडल के अधिकारी और मेंबर और शहर के दुकानदार मौजूद थे। बैठक में प्रधान आयुक्त-2 एसडी झा विशेष तौर पर पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें