छतबीड़ जू आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। दो हफ्ते तक डॉक्टरों की देखरेख में रहने के बाद प्रबंधकों ने ‘शिल्पा’ को शुक्रवार को छतबीड़ की लायन सफारी में वापस छोड़ दिया गया है। छतबीड़ जू की बाघिन शिल्पा डॉक्टरों की निगरानी में थी।
गौरतलब है कि बीते मार्च में शिल्पा को हैदराबाद से यहां लाया गया था। कुछ दिन पहले शिल्पा लायन सफारी में खेल रही थी। तभी अचानक एक पेड़ की टहनी से टकरा गई थी।
इससे उसके मुंह में चोट लगने के बाद वह घायल हो गई थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद शिल्पा के जख्म भरने को कुछ दिनों तक आराम करने के लिए बाड़े में छोड़ दिया। करीब दो माह तक उसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया। उसके व्यवहार की जांच के बाद उसको (शिल्पा) लायन सफारी में छोड़ दिया गया।
बता दें कि छतबीड़ के पास इस समय कुल 11 शेर हैं। छतबीड़ आने वाले पर्यटक शिल्पा की एक झलक पाने के लिए इंतजार करते रहते हैं।
कोट
दो हफ्ते के बाद ‘शिल्पा’ को प्रबंधकों ने दोबारा लायन सफारी में छोड़ दिया है। उसकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं।
-गुरचरण सिंह, कांट्रेक्टर, छतबीड़ लायन सफारी।