फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर वकील का पटियाला के नजदीक नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। खरड़ की गिल्को वैली सोसाइटी में रहने वाले 40 वर्षीय एडवोकेट कुलबीर चौहान का शव कार समेत रविवार दोपहर 12 बजे पटियाला के नजदीक नाभा रोड पर भाखड़ा नहर में मिला है। आयकर टैक्स एडवोकेट कुलबीर चौहान का चंडीगढ़ सेक्टर-22 में दफ्तर है। परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

कुलबीर चौहान के दो भाई डेराबस्सी में वकालत करते हैं। छोटे भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि कुलबीर चौहान 31 जुलाई को सुबह 10.30 बजे मोरिंडा के गांव खनौरी में किसी काम से गए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। परिवार उनकी तलाश कर रहा था।
भाई का आरोप है कि कुलबीर चौहान की किसी ने हत्या की है। शव को नहर में फेंककर हत्या को सुसाइड बनाने की कोशिश की गई है। मृतक के परिवार ने मोरिंड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। कुलबीर चौहान के बड़े भाई जसबीर चौहान और छोटे गुरजंट सिंह चौहान डेराबस्सी तहसील में वकालत करने के साथ-साथ समाजसेवा में भी आगे रहते हैं।
विज्ञापन

कुलबीर चौहान की मौत की खबर मिलने पर इलाके में शोक की लहर है। कुलबीर चौहान का पुश्तैनी गांव चडियाला डेराबस्सी में पड़ता है। वहां से परिवार डेराबस्सी के वार्ड नंबर 18 में शिफ्ट हो गया है। तीनों भाइयों में से कुलबीर चौहान काफी समय पहले खरड़ की गिल्को वैली में शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें