फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सोहाना में धर्मशाला और तालाब के जीर्णोद्धार का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विधायक कुलवंत सिंह ने सोहाना गांव की मेंगियाना पट्टी में 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली धर्मशाला का शिलान्यास किया। इस मौके पर 1.68 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तालाब का जीर्णोद्धार भी किया। इस तालाब का क्षेत्रफल 2.25 एकड़ है। पिछले काफी समय से इसमें पशुओं का गोबर और अन्य गंदा पानी छोड़ने के कारण इस तालाब को झील का रूप दिया गया था। अब तालाब में मछलियां भी छोड़ी जाएंगी और फव्वारा भी लगाया जाएगा ताकि यह स्थान लोगों के लिए पर्यटन स्थल बन सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना हर शहरवासी का पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सोहाना स्थित दूसरे तालाब का भी जल्द ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीर्णोद्धार के दौरान गांव की नालियों का पानी तालाब में जाने से रोक दिया गया है। तालाब की सफाई (गाद निकालने) के बाद उसके किनारों पर पत्थर लगा दिए गए हैं, किनारों को पक्का कर दिया गया है और लोगों के बैठने के लिए बेंच लगा दी गई हैं। तालाब के चारों ओर पेड़-पौधे लगा दिए गए हैं।
इसके बाद उन्होंने गांव सोहाना की मेंगियाना पट्टी में 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली धर्मशाला का शिलान्यास भी किया। उन्होंने बताया कि पहले करीब 2 कनाल जगह पर बनी इमारत बहुत ही जर्जर हालत में थी, जिसे तोड़ दिया गया है और नई धर्मशाला में 2000 वर्ग फीट का हॉल बनाया जाएगा, जिसके निर्माण से आम लोग महंगे होटलों और महलों की बजाय इस धर्मशाला में किसी भी तरह के छोटे-मोटे पारिवारिक कार्यक्रम कर सकेंगे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक कुलवंत सिंह के समक्ष अपनी कुछ मांगें भी रखीं, जैसे पीने के पानी की समस्या, सीवर की समस्या, गुरुद्वारा सिंह शहीद के पास टूटी सड़क की मरम्मत, शहर में मौजूद तालाब का जीर्णोद्धार, बिजली के लटकते ढीले तारों को ठीक करवाना, आंगनबाड़ी स्कूल की ढह रही छत की मरम्मत करवाना, बिजली कटौती रोकने के लिए दो नए ट्रांसफार्मर लगवाना शामिल है। इस अवसर पर नगर निगम के कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह, चीफ इंजीनियर नरेश कुमार बत्ता इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें