फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में विधायक एनके शर्मा ने अपने मैरिज पैलेस में संक्रमितों के लिए तैयार किया सौ बेड का कोविड केयर वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है और लोगों में बीमारी का खौफ बढ़ रहा है। बीमारी इतनी बढ़ गई है कि मरीजों के लिए अस्पताल कम पड़ने शुरू हो गए हैं। इसके लिए समाज सेवी संस्थाएं और समाज सेवा करने के मकसद से लोग आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

हल्का डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा ने भी कोरोना पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए अपने मैरिज पैलिस में सौ बेड का कोविड केेयर सेंटर तैयार कर दिया है। जिसमें 4 डॉक्टर, 12 नर्स स्टॉफ के साथ कुछ सेवा करने के लिए वालंटियर भी रखे गए हैं।
इस कोविड केयर सेंटर में दवाइयों से लेकर खाने-पीने तक का इंतजाम किया गया है। शर्मा ने बताया कि कुछ समाज सेवी और यूनाइटेड सिख ऑर्गेनाइजेशन ने पूरे प्रबंध करने में सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं और यह कोविड सेंटर मरीजों के लिए तैयार भी है। यहां पर पांच ऑक्सीजन सिलिंडरों का भी इंतजाम है। जिनमें गैस भरने के लिए डीसी मोहाली को लिखित भेजा गया।
विज्ञापन

बॉक्स
‘ऑक्सीजन पर की जा रही है राजनीति’
विधायक शर्मा ने बताया कि उन्होंने कोविड केयर सेंटर के लिए समाज सेवी संस्थाओं और यूनाइटेड सिख ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से कोविड सेंटर तैयार तो कर दिया है। यहां पांच ऑक्सीजन सिलिंडर भी मौजूद हैं। लेकिन उनमें गैस भरने का कहीं से इंतजाम नही हो रहा। मोहाली की कंपनी गैस भरने को तैयार है, लेकिन जब तक डीसी मोहाली लिखित आदेश नहीं देंगे हम गैस नहीं भर सकते। शर्मा ने कहा कि इसके लिए हम डीसी से कई बार प्रार्थना कर चुकें हैं लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण अभी तक उन्हें गैस नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि हम तह दिल से लोगों की सेवा करना चाहते हैं लेकिन सरकार इसमें भी राजनीति कर रही है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह कोरोना पर राजनीति न करे। बल्कि लोगों को सहित सुविधाएं प्रदान करें। जो लोग समाज सेवा के लिए आगे आ रहे हैं सरकार उनको भी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें