फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर इमीग्रेशन कंपनी ने ठगा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ में चल रही जाली इमीग्रेशन कंपनियां लोगों को लूट रही हैं। गुलमोहर कांप्लेक्स गेट पर एक ऐसी ही जाली इमीग्रेशन कंपनी द्वारा दुबई वर्क परमिट के लिए युवकों को दिए गए वीजे जाली निकले हैं। इसी के विरोध में उन्होंने कंपनी मालिकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मामला दर्ज करने व उनके पैसे व पासपोर्ट वापस करवाने की मांग की।
विज्ञापन

अजीत सिंह, सुखदेव सिंह, परमिंदर सिंह निवासी आनंदपुर साहिब, अजय कुमार निवासी कुरुक्षेत्र व कुलदीप निवासी पानीपत हरियाणा ने बताया कि कंपनी ने उनसे लाखों रुपये लेकर विदेश भेजने का झांसा दिया हुआ था परंतु कंपनी न तो उन्हें विदेश भेज रही है और न ही उनके पैसे वापस कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ युवाओं को कंपनी द्वारा वीजे दिए गए थे वह सभी जाली निकले हैं। जब कंपनी से जाली वीजों संबंधी पूछा गया तो कंपनी द्वारा कोई जबाव नहीं दिया गया।
पीड़ित युवाओं ने मामला शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय उप प्रधान परविंदर भट्टी तथा शिव सेना हिंद के लीगल सैल राज्य प्रधान पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट केतन शर्मा के ध्यान में लाया गया। सूचना पाकर सदर पुलिस के एएसआई राजपाल मौके पर पहुंचे और कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले गए। एसएचओ ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है। इस कंपनी के मालिक के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है। कंपनी का मालिक इस समय जेल में है। पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें