फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख के लालच में चपरासी ने साथियों के साथ की थी वरुण की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंचकूला के कांग्रेसी नेता राकेश सौंधी के बेटे वरुण की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आठ लाख रुपयों के लालच में आरोपियों ने अगवा कर उसकी हत्या की थी। आरोपियों की पहचान बिंद्र सिंह (25), गुरप्रीत सिंह (24) निवासी गांव अबरावा थाना बनूड, गुरदीप सिंह (29), कुलदीप सिंह (26) निवासी कंडाला थाना सोहाना जिला मोहाली व रविंदर सिंह (26) निवासी दातपुरा मोहल्ला नजदीक मस्जिद डेराबस्सी के रूप में हुई है। आरोपियों में एक वरुण के आफिस का चपरासी भी शामिल था।
विज्ञापन

पुलिस ने इनके पास से पांच मोटरसाइकिलें, दो एक्टिवा, वरुण की पोलो कार व एक मोबाइल बरामद किया है। आरोपी वाहन चोरी कर बेचने का काम भी करते थे।
एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि वरुण के पिता राकेश सौंधी ने तीन जून को उसके गायब होने की शिकायत सोहाना थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो नौ जून को पटियाला के गांव भटीरस में एक शव मिला, जिसकी शिनाख्त वरुण के रूप में हुई। इसके बाद हत्या का केस दर्ज कर चार टीमें बनाकर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि वरुण सेक्टर-82 साईं प्रॉपर्टी में काम करता था। पुलिस ने ऑफिस के सारे स्टाफ, उसके दोस्तों समेत 25 लोगों से पूछताछ की। कॉल डंप व हाईवे पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। इससे पुलिस को ठोस जानकारी हाथ लगी।
जांच में पता चला कि भिंदर सिंह बतौर चपरासी इसी ऑफिस में काम करता था। भिंदर को प्रॉपर्टी के पैसों के लेन देने के बारे में सारी जानकारी होती थी। एक जून को भिंदर जानता था कि वरुण के पास करीब आठ लाख रुपये हैं और वह शाम को पांच बजे आफिस से निकलेगा। बस उसने लूट की साजिश रची और अपने चार दोस्तों को दोपहर में ही ऑफिस बुला लिया। वे वरुण के निकलने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

आफिस से पीछा किया शुरू, छत से अगवा
शाम को वरुण जैसे ही अपनी कार में घर के लिए निकला तो आरोपी बाइक से उसके पीछे लग गए। गांव के छत के पास उन्होंने वरुण की गाड़ी घेर ली। अपनी बाइक वहीं खड़ी कर उन्होंने कार समेत वरुण को अगवा कर लिया। कार में बैठते ही आरोपियों ने वरुण से पैसे मांगने शुरू कर दिए लेकिन वरुण के पास रुपये थे ही नहीं। वरुण ने चपरासी समेत सभी आरोपियों के चेहरे भी देख लिए थे, इससे वे डर गए। वह बनूड़ लांडरां रोड से होते हुए पहले झंजेड़ी और फिर गांवों के रास्तों से होते हुए बनूड़ पहुंचे। यहां आरोपियों ने वरुण की हत्या कर शव एसवाईएल नहर के किनारे फेंक दिया। वारदात में इस्तेमाल हथियारों को खेतों में डाल दिया। इसके बाद वरुण की कार व एप्पल फोन लेकर गांव छत पहुंच गए।
आरोपी वाहन चोरी कर बेचते थे
आरोपी मोहाली, डेराबस्सी, जीरकपुर में काफी समय से वाहन चोरी में लगे हुए थे। आरोपियों ने 14 मोटरसाइकिलें व तीन एक्टिवा चोरी की थीं। तीन-चार हजार रुपये की जाली नंबर प्लेट लगाकर उसे बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें