फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मालिक बन जमीन बेचने के नाम पर साढ़े 28 लाख की धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने थाना सोहाना के अंतर्गत आने वाले इलाके में जमीन का फर्जी मालिक बनकर किसी दूसरे को बेचकर साढ़े 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को उसके साथी सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों की पहचान मंगत सिंह और अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। जबकि इस मामले में गुरप्रीत सिंह निवासी गीगेमाजरा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे की गई पूछताछ के बाद ही दोनों आरोपी दबोचे गए हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है कि इन्होंने और किसके साथ इस तरह धोखाधड़ी की है।
पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला निवासी जतिंदर कुमार ने बताया था कि गुरप्रीत सिंह से उसकी पुरानी जान पहचान थी। वह कुछ और जमीन खरीदना चाहता था तो उसने गुरप्रीत सिंह से संपर्क किया। गुरप्रीत ने गांव दुराली की एक जमीन के बारे में बातचीत कर उसे उस जमीन का मालिक बताकर केसर सिंह नाम के व्यक्ति से मिलवाया। गुरप्रीत ने कहा कि इस जमीन का मालिक केसर सिंह ही है। जतिंदर ने खुद उनके साथ जाकर जमीन देखी, इस दौरान केसर सिंह अपने साथ जमीन की जमाबंदी और फर्द भी अपने साथ लेकर आया था। केसर सिंह ने कहा कि वह ही इस जमीन का मालिक है और इसे बेचना चाहता है। इसके बाद इस जमीन का सौदा हो गया और उसने केसर सिंह को तीन चेक के जरिये 28.50 लाख रुपये का भुगतान केसर सिंह को कर दिया। इसके बाद शातिर केसर सिंह ने जतिंदर को जमीन का कब्जा भी दे दिया। हालांकि अभी इसकी रजिस्ट्री नहीं करवाई गई थी। इसके बाद जतिंदर ने जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए गुरप्रीत सिंह को फोन करके कहा कि वह केसर सिंह को साथ लेकर आए और जमीन की रजिस्ट्री करवानी है। इस पर गुरप्रीत टाल मटौल करता रहा और बाद में गुरप्रीत और केसर ने फोन बंद कर लिए।
विज्ञापन

इसके बाद जब जतिंदर कुमार ने अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि उक्त जमीन किसी अन्य केसर सिंह के नाम पर है और जिसने उसे जमीन बेची है, वह तो फर्जी केसर सिंह बना हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी शिकायत पर पुलिस ने गुरप्रीत सिंह और फर्जी केसर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें