नयागांव। नयागांव नगर परिषद के सफाई सेवक गर्मी में धूप में बैठकर खाना खा रहे हैं और विश्राम कर रहे हैं। अफसरों को बार-बार कहने पर भी अभी तक सफाई सेवकों के लिए स्थाई रूप से बैठने के लिए कोई कमरा नहीं बनाया है। उन्होंने अपील की कि बारिश सीजन को देखते हुए जल्द से जल्द सफाई सेवकों के लिए कमरा बनाया जाए ताकि बैठने में सुविधा हो। जल्द हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो नगर परिषद गेट के पास धरना भी दिया जाएगा।
नरेश प्रधान, ओमपाल वाइस प्रधान, अवतार, तरुण, आदेश, आकाश, मनोज, भगत सिंह, हेमराज, कमलेश, रीना, सामवती, विमलेश, गीता, रजनी, शालू आदि सफाई सेवकों ने कहा कि इतनी गर्मी में अफसर खुद धूप में बैठे तो पता लगेगा। अभी अफसर एसी लगे कमरों में बैठते हैं तो उनको क्या पता कि बाहर कितनी गर्मी है। इस समस्या को लेकर सफाई सेवकों में काफी रोष देखने को मिल रहा है।
जल्द ही कमरा बनाया जाएगा
सफाई सेवकों के लिए जो कमरा बनाया जाना है, वह बहुत जरूरी है इनके लिए। जल्द ही इस पर अगली कार्रवाई करते हुए सफाई सेवकों के लिए कमरा बनाया जाएगा। - रवनीत सिंह नगर परिषद अधिकारी नयागांव