फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी लोगों को गांव में आने से रोकने के लिए दिन में भी दिया जा रहा ठीकरी पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पुलिस थाना घडुआं के मुलाजिम नजदीकी गांवों में बैठकें करके लोगों को सरकार की ओर से जारी हिदायतें की जानकारी दे रहे हैं। इसमें गांव वालों को बताया जा रहा है कि गांवों में फैल रही कोरोना महामारी रोकने के लिए बाहरी व्यक्ति को गांव में आने से रोका जाए। इसके लिए दिन में ही बारी-बारी ठीकरी पहरा दिया जाए। यह आदेश प्रशासन की ओर से दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस थाना घडुआं के एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि गांव माछीपुर, फतेहपुर खेड़ी और सिल कपड़ा समेत कई अन्य गांवों में सरपंचों और पंचों समेत गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें करके उन्हें गांवों में दिन के समय भी ठीकरी पहरे देने की अपील की गई है। उन्होने कहा कि ग्रामीण योजना बनाकर गांव के सभी प्रवेश द्वार पर ठीकरी पहरें लगाएं, ताकि बाहर से आने वाले लोग गांव में दाखिल न हो सकें, क्योंकि दिन के समय फेरी वालों समेत कई अन्य लोगों का गांवों में आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गांवों में कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने गांववासियों से अपील की है कि वह बिना किसी काम के शहर में न जाएं और अपने आपको कोरोना महामारी से बचाने के लिए सरकार की हिदायतों की पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें