फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में कोरोना से पांच की मौत, 1831 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और एक दिन में पांच लोगों की जान ले ली है। जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनमें चार बुजुर्ग पुरुष हैं और एक केवल एक साल की बच्ची शामिल है। इसके साथ ही 1831 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि रविवार को आए संक्रमितों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 7804 हो गई है। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। जिले में अभी तक 79524 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 70635 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि रविवार को हुई पांच लोगों की मौत के बाद जिले में अब कुल 1085 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेहत विभाग की ओर से अलग-अलग अस्पताल में बुखार से पीड़ित 4443 लोगों की कोरोना जांच करने के लिए सैंपिलिंग की गई थी। इनमें से 1831 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सबसे ज्यादा मामले मोहाली से 806, ढकोली से 378, खरड़ से 279, डेराबस्सी से 155, घडुआं से 71, लालड़ू से 58, कुराली से 23 और बनूड़ से 9 केस दर्ज किए गए हैं। जबकि राहत की खबर यह है कि 765 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक होकर अपने घर लौट गए। डीसी ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया, वो सेहत केंद्रों में जाकर निशुल्क टीकाकरण करवा सकते हैं और साथ ही बिना वजह अपने घरों से बाह न निकलें और कोरोना दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें