फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में 57 कोरोना मरीज आए तो डीसी ने इमरजेंसी मीटिंग कर अधिकारियों को दिए सख्त आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में लगातार पिछले दो दिन से काफी संख्या में कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। जिसमें 48 घंटे में 57 केस सामने आ चुके हैं। शहर के कई सेक्टरों के अलावा और गांवों में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद सोमवार को जिला प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

इस जानलेवा बीमारी की रोकथाम के लिए डीसी ने अधिकारियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल को अब सख्ती से लागू किया जाएगा। कोरोना सेफ्टी गाइड लाइन को लागू करने के लिए गठित टीमों को क्षेत्र में काम करने की हिदायत दी गई है। जिसके मुताबिक अब मार्केट, मॉल, रेस्टोरेंट्स और खाने वाली जगह, सार्वजनिक दफ्तर और बैंकों आदि में सामाजिक दूरी और मास्क के नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा।
लोग नियमों की कितनी पालना कर रहे हैं, इसको यकीनी बनाने के लिए रोजाना चेकिंग की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक अनलॉक पड़ाव में आवाजाही के चलते कोरोना के केस बढ़ना पहले से ही तय था। उन्होंने कहा कि लेकिन अब लोगों को नियम तोड़ने की अनुमति कतई नहीं दी जाएगी। बता दें कि जिले में कोरोना के लगातार केस बढ़ रहे हैं। रविवार को जहां 26 केस आए थे, वहीं, सोमवार को 31 केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

यह एरिया बनाए कंटेनमेंट जोन
डीसी ने बताया कि जिन एरिया में ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। उन्हें बाकायदा कंटेनमेंट जोन और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डेराबस्सी का गांव बेहड़ा कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जबकि गांव मजात में चारकोल फैक्टरी और पीर मुच्छल्ला को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसी तरह सेक्टर-66 मोहाली को कलस्टर घोषित किया गया है। इनके अलावा कुछ नए एरिया में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें