कुराली। गांव किशनपुरा में एक गरीब परिवार के घर की छत का काफी हिस्सा गिर गया। पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इस संबंधी मनजीत कौर ने बताया कि उनके घर की छत कच्ची है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण छत टपकने लगी थी। जिस कारण वे साथ वाले कमरे में सोने लग गए। गत रात जब वे सो रहे थे तो अचानक कमरे की छत गिर गई। उन्होंने बताया कि छत गिरने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया।