एडीसी प्रभवीजा डॉट कॉम फर्म को तुरंत काम बंद करने का आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद फेज-7 की एक इमिग्रेशन कंपनी पर फेज-7 मोहाली में मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एडीसी विराज एस तिड़के ने कंपनी को तुरंत काम बंद करने को कहा है। मामले में फर्म के मालिक प्रभशरण सिंह को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में सुबाम खटकड़ निवासी गांव बत्रा, जिला अंबाला ने प्रभविजा डॉट कॉम फेज -7 के खिलाफ 16 सितंबर 2024 को शिकायत दी थी कि विदेश भेजने के नाम पर उसके साथ इस फर्म ने दो लाख रुपये की ठगी की। एडीसी विराज एस तिड़के द्वारा इसकी जांच करवाई गई। जिसके बाद मामला सही पाए जाने पर फर्म प्रभविजा डॉट कॉम के मालिक और प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई।
एडीसी ने कहा, तुरंत प्रभाव से काम करें बंद
इस मामले में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विराज श्यामकरण तिड़के ने आईईएलटीएस कोचिंग संस्थान और कंसलटेंसी फर्म प्रभवीजा को अपना काम तुरंत बंद करने को कहा है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विराज श्यामकरण तिड़के ने बताया कि प्रभविजा डॉट कॉम आईईएलटीएस कोचिंग संस्थान और कंसलटेंसी फर्म रंजीत एवेन्यू जिला अमृतसर में है। इस कंपनी ने फेज-7, मोहाली स्थित 29, द्वितीय व तृतीय तल पर खोलने के लिए आवेदन किया गया था। विराज तिड़के ने बताया कि 16 सितंबर 2024 को कंपनी के खिलाफ दो लाख की ठगी का मामला दर्ज करवाया गया था। जिसकी जानकारी मोहाली पुलिस से मिली। एसएसपी मोहाली से मिली रिपोर्ट के आधार पर फर्म प्रभविजा डॉट कॉम के प्रभशरण सिंह पुत्र रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ निर्देश दिए हैं कि यदि कोई काम फर्म द्वारा किया जा रहा है तो उसको तुरंत रोका जाए।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ