जीरकपुर। नगर कौंसिल जीरकपुर की टीम एक्शन मोड में नजर आई। स्थानीय ओल्ड कालका रोड पर गोल्ड मार्क प्रोजेक्ट के पास अवैध रूप से झुग्गियां बनी हुई थीं जिनको नगर कौंसिल की टीम ने ध्वस्त कर दिया।
मौके पर झुग्गियों को हटाने के लिए पहुंची हुई टीम में बिल्डिंग इंस्पेक्टर अजय बराड़, बिल्डिंग इंस्पेक्टर शिवानी बंसल के साथ रामगोपाल सेनेटरी इंस्पेक्टर, रविंदर पाल सिंह तथा उनकी पूरी इंफोर्समेंट टीम जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने झुग्गियों में रहने वाले लोगों को झुग्गियों से अपना सामान हटाने के लिए आधे घंटे का समय दिया था।
इस आधे घंटे में झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने अपना जरूरी सामान हटा लिया था। इसके बाद जेसीबी की मदद से इन झुग्गियों को हटा दिया गया।