जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर की टीम की ओर से बुधवार को सिगमा सिटी चौक से अवैध कब्जे हटाए गए। पार्किंग एरिया में लगी हुई रेहड़ी, फड़ी और फूड स्टॉल्स को उठा लिया गया और अवैध कब्जे छुड़वाए गए।
जब इस जगह पर नगर परिषद की टीम कार्रवाई कर रही थी तो कुछ दुकानदारों ने नगर परिषद की गाड़ी को घेरकर रोकने की कोशिश की। कर्मचारियों के साथ की गाली गलौज व बदतमीजी भी की। एक व्यक्ति पहले गाड़ी के बोनट पर चढ़ गया और उसके बाद गाड़ी के आगे लेट गया। टीम ने उसे उठाकर एक तरफ कर दिया और कब्जे हटाने की कार्रवाई पूरी की।