फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूके तो स्कॉलरशिप की दौड़ से हो जाएंगे बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। केंद्र सरकार की सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटीज स्टूडेंट्स के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस मामले में अब पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) आगे आया है। पीएसईबी ने हिदायत दी है कि योग्य विद्यार्थी अपने ऑनलाइन आवदेन कॉलेज या यूनिवर्सिटी से समय से सत्यापन करवाएं। साथ ही समय से योजना के लिए आवेदन करें। स्कीम में आवेदन करने वाले विद्यार्थी का आधार कार्ड उसके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। अगर तय समय में कोई आवेदन नहीं कर पाया तो वजीफा हासिल नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

पीएसईबी से मिली जानकारी के मुताबिक 12वीं की परीक्षा में साल 2022 में 87.20 फीसदी या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी योजना में आवेदन कर पाएंगे लेकिन उसके लिए शर्त यह है कि विद्यार्थी आगे पढाई कर रहे होने चाहिए। वजीफे के लिए विभाग के पोर्टल www.scholarship.gov.in पर 31 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा योग्य विद्यार्थियों के लिए वजीफा हासिल करने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। पोर्टल पर जाकर ही उन्हें सारी जानकारी भरनी होगी।
याद रहे कि केंद्र सरकार द्वारा हर साल यह वजीफा दिया जाता है। हालांकि कोरोना काल होने के चलते कई विद्यार्थी इस स्कीम का लाभ नहीं उठा पाए थे। ऐसे में पीएसईबी इस बार किसी भी तरह की कोताही रखने के मूड में नहीं है। पीएसईबी में हर साल साढ़े तीन लाख विद्यार्थी परीक्षा देते हैं। इसमें 87 फीसदी अंक लेेने में सैकड़ों विद्यार्थी कामयाब रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें