पुलिस अधिकारियों ने इन दुकानदारों पर केस दर्ज करने के साथ हिदायत भी दी कि अगर दुकान खोलकर सामान बेचा गया तो उन्हें 12 घंटे धूप में बैठने की सजा दी जाएगी। जीरकपुर में एसडीएम और उनकी टीम ने इन दुकानदारों पर छापा मारा था और यहां सामाजिक दूरी के साथ ही सरकारी नियम तोड़े जा रहे थे।
होम डिलीवरी के लिए हैं पास
जीरकपुर एरिया में जिला प्रशासन ने आम लोगों को किराना और अन्य सामान की आपूर्ति के लिए होम डिलीवरी के पास जारी किए थे। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर को खोलने की इजाजत देने के साथ ही उनको यह हिदायत भी दी गई थी कि सामाजिक दूरी के निशान अवश्य बनाएं। जीरकपुर के बड़े आउटलेट के अलावा ऐसा कहीं नहीं किया जा रहा था।
ड्रोन से मिल रही है जानकारी
प्रशासन को जीरकपुर के भीतरी इलाकों की पूरी जानकारी ड्रोन के माध्यम से मिल रही है। एक जानकार के अनुसार प्रशासन की ओर से कुछ इलाकों में ड्रोन को उड़ाया जाता है और उसके माध्यम से अंदर की सोसाइटियों में और गलियों में चलने वाली गतिविधियों की जानकारी मिल जाती है। जिसके बाद टीमें एक्शन लेती हैं। इसके साथ ही प्रशासन की टीमें भी अलग-अलग इलाकों में जाकर जानकारियां ले रही हैं।
हमने आम आदमी की सुविधा और रोजाना की जरूरत के लिए दुकानदारों को पास जारी किए थे। इसमें सभी को स्पष्ट हिदायत दी गई थी कि सामाजिक दूरी का ध्यान रखें और होम डिलीवरी पर ही ज्यादा फोकस करें। लेकिन कुछ दुकानदार ऐसा नहीं कर रहे थे। इसी वजह से इनके खिलाफ मामले दर्ज किएगए हैं। - कुलदीप बावा, एसडीएम, जीरकपुर
सामान बेचा तो धूप में बैठेंगे दुकानदार
हमने जांच में पाया है कि जीरकपुर एरिया की कुछ दुकानें खुली हैं और यहां सामाजिक दूरी भी नहीं रखी जा रही है। दुकानदारों को जब पहले ही होम डिलीवरी की इजाजत दी गई है तो वह अपनी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगा रहे थे। हमने इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है, यदि यह नहीं माने तो इनको धूप में ही बैठाया जाएगा। - गुरवंत सिंह, एसएचओ