फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली आपूर्ति बाधित हो तो डायल करें नोडल शिकायत केंद्र का नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्टेट पाॅवर कारपोरेशन लिमिटेड ने बिजली आपूर्ति की शिकायत दर्ज करवाने के लिए नोडल शिकायत सेल के संपर्क नंबर जारी कर दिए हैं। उपभोक्ताओं को केंद्रीयकृत नंबर 1912 के अलावा जारी नए नंबरों से राहत मिलेगी। पीएसपीसीएल मोहाली के ऑपरेशन डिवीजन (स्पेशल) के वरिष्ठ कार्यकारी इंजीनियर त्रनजीत सिंह ने बताया कि पीएसपीसीएल ने उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज करने के लिए विभिन्न तरीके प्रदान किए हैं। उपभोक्ता ऑपरेशन डिवीजन (स्पेशल) मोहाली के तहत बनाए गए नोडल शिकायत केंद्रों के फोन नंबरों पर संपर्क करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। क्षेत्रवार वर्गीकरण कर वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

यह हैं नंबर
मोबाइल नंबर (नोडल शिकायत केंद्र-1) 96461-15973
फेज-1 से फेज-6 मोहाली (आवासीय और वाणिज्यिक), गांव मोहाली, बलोंगी, दाऊं, बड़माजरा, ग्रीन एन्क्लेव, 36 वेस्ट और आसपास के गांव, मुल्लांपुर, नयागांव, न्यू चंडीगढ़, सेक्टर-125, सेक्टर-126 मोहाली के लिए संपर्क किया जा सकता है।
नोडल शिकायत केंद्र-2 संपर्क नंबर 96461-19214
फेज-7 से फेज-11 मोहाली (आवासीय और औद्योगिक क्षेत्र), मटौर, सेक्टर-48 सी, सेक्टर-76 से 113 मोहाली, सोहाना, गांव सनेटा, भागोमाजरा, कंबाली, कुंभड़ा, सवाड़ा, चुड़ियाला और आईटी सिटी के उपभोक्ता को सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

सब डिवीजन टेक-1, भबात का नंबर 96461-19321
जीरकपुर, भबात, गोदाम क्षेत्र, नाभा, नडीयाली, अलीपुर, सफीपुर, दयालपुरा, बाकरपुर, रुड़का, कंडाला, मटरा, धरमगढ़, नारायणगढ़ झुग्गियां, अड्डा झुग्गियां, छत, शताबगढ़, कुरड़ी, वीआईपी रोड, लोहागढ़ और सिंहपुरा का आंशिक क्षेत्र, रामगढ़ भुड्डा, बिशनपुरा का आंशिक क्षेत्र और एयरोसिटी से संबंधित शिकायतें लेता है।

सब डिवीजन टेक-2, ढकोली का नंबर 96461 37873
बलटाना, वधवा नगर, लोहगढ़ और सिंहपुरा का आंशिक क्षेत्र, ढकोली, ढकोला, पीर मुछल्ला, किशनपुरा, बिशनपुरा का आंशिक क्षेत्र, सनोली, गाजीपुर, अजीजपुर, बस्सी सेखां, रामपुर कलां, बनूड़, फतेहपुर गढ़ी, सेखां माजरा, बाल माजरा क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें