फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में एचपीवी टीकाकरण का शेड्यूल बदला, 31 अगस्त से हर बुधवार लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में एचपीवी टीकाकरण की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब 31 अगस्त के बाद पात्र किशोरियों को यह वैक्सीन हर बुधवार को निर्धारित कोल्ड चेन पॉइंट पर लगाई जाएगी। पहले यह टीकाकरण रोजाना किया जा रहा था।
विज्ञापन


जिला टीकाकरण अधिकारी गिरिश डोगरा ने इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले एचपीवी वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही थी। अब 31 अगस्त के बाद सप्ताह में एक दिन, बुधवार को टीकाकरण किया जाएगा। डोगरा ने अभिभावकों से अपील की कि वे पात्र किशोरियों को बुधवार को नजदीकी केंद्र पर लेकर पहुंचें। मोहाली क्षेत्र में चार कोल्ड चेन पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। इनमें सिविल अस्पताल फेज 6, सेक्टर-69, सीडी फेज-9 और ईएसआई-7 शामिल हैं। मार्च से 6 अगस्त तक मोहाली में 1,050 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिले में कुल 12,237 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य है और अब तक करीब 9 फीसदी लक्ष्य पूरा हुआ है।


जागरूकता बढ़ाने पर जोर

डोगरा ने एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और किशोरियों में वैक्सीन के महत्व की जानकारी देना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को वैक्सीन के लाभों से अवगत करा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र किशोरियों को टीकाकरण का लाभ दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें