फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे हम कैसे हराएंगे कोरोना को.... मोहाली में टीकाकरण के लिए हुई धक्कामुक्की और सामाजिक दूरी भूले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में टीकाकरण के लिए रोजाना काफी संख्या में लोगों केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को सरकारी कॉलेज में वैक्सीन लगवाने के लिए विशेष कैंप लगाया गया था। कॉलेज के ऑडिटोरियम के बाहर लोगों की लंबी कतार लग गई। जिसमें कोविड नियमों की सरेआम उल्लंघना नजर आई। बिना सामाजिक दूरी के लोग टीका लगवाने के लिए लाइन में खड़े थे। इस दौरान जैसे ही ऑडिटोरियम का दरवाजा खुलता तो लोगों में अंदर जाने के लिए धक्की मुक्की होती। सेहत विभाग की ओर से जो प्रबंध यहां किया हुआ था, उससे काफी लोग परेशान भी हुए।
विज्ञापन

दूसरी और कॉलेज में सीनियर सिटीजन को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए पुलिस द्वारा शुरू की गई मुहिम के तहत सीनियर सिटीजन को गाड़ियों में उनके घर से वैक्सीनेशन लगवाने के लिए लाया जा रहा था। परंतु पहल के आधार पर इनको वैक्सीनेशन नहीं लगाई गई और न ही गाड़ियों में बैठे-बैठे वैक्सीनेशन की गई। इस वजह से लोगों को दिक्कत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें