फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अस्पताल और आम आदमी क्लीनिक सुबह 8 बजे खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली।
विज्ञापन

जिले के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार सुबह से कई सरकारी संस्थानों का दौरा कर लोगों को प्रदान की जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि 16 अप्रैल से सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य संस्थाएं विशेषकर आम आदमी क्लीनिक में मरीजों की पर्चियां बनाने का कार्य सुबह 7.30 बजे शुरू हो गया है। यह स्वास्थ्य संस्थाएं सुबह 8 बजे खुल रही हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार के निर्देश पर रजिस्ट्रेशन काउंटर आधा घंटा पहले खोले जा रहे हैं, जिससे पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की कतार में न लगना पड़े। डॉ. जैन ने कहा कि सभी दवाइयां केवल अस्पताल की फार्मेसी में ही उपलब्ध होनी चाहिए। यदि किसी कारणवश दवा किसी निजी दुकान पर उपलब्ध है, तो उस संस्था के प्रभारी व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह मरीज को दवा उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें