फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित को किया होम क्वारंटीन, दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर पहुंच गया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली में क्वारंटीन किया गया एक कोरोना संक्रमित सड़क पर घूमता हुआ अस्पताल तक पहुंच गया। इस पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उसे एंबुलेंस में बैठाकर घर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसके खिलाफ कोरोना दिशा निर्देशों के नियम तोड़ने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान ढकोली के गोल्डन सैंड अपार्टमेंट्स में रहने वाले अतुल वत्स के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ढकोली में संक्रमण को देखते हुए इसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। थाना ढकोली के जांच अधिकारी ने बताया कि गोल्डन सैंड अपार्टमेंट्स निवासी अतुल वत्स की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। उसका कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने उसे घर में ही क्वारंटीन कर दिया था। लेकिन सोमवार शाम वह खुद ही अस्पताल पहुंच गया। इस पर अस्पताल कर्मियों ने उसे एंबुलेंस में बैठाकर दोबारा घर पहुंचाया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने उस पर महामारी फैलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें