फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी और फलों के वसूले मनमाने दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी के चलते पूरे जिले में लगे कोरोना कर्फ्यू के बाद जिला प्रशासन की ओर से रेहड़ी-फड़ी और टैंपू के जरिये विभिन्न इलाकों में सब्जी और फलों की सप्लाई की जा रही है। सब्जी और फलों की सप्लाई करने वाले कई लोग मनमाने रेट वसूलकर लोगों की मजबूरी का पूरा फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी मामले को लेकर मोहाली के पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी ने यह शुक्रवार को यह मामला तुरंत जिला प्रशासन के अधिकारियों के सामने उठाया है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि जैसे अपनी मंडी में सब्जी के रेट तय होते हैं। वैसे ही सप्लाई देने आने वाले लोगों के वाहनों और रेहड़ियों पर चीजों के रेट लिखे बोर्ड लगे होने चाहिएं। ताकि लोगों से की जा रही लूट को रोका जा सके। उन्होंने इस संबंधी मटौर थाने में भी शिकायत दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को मोहाली शहर में 100 गली विक्रेताओं को 6 पुलिस थाना एरिया में रवाना किया है, जिनमें फेज-1, 8, 11, मटौर, सोहाना और नयागांव शामिल हैं। इस मौके पर तैनात 6 टीमों ने फेज-1 से 11 तक मोहाली के विभिन्न क्षेत्रों और सेक्टर-68, 69, 70 में राशान और फल-सब्जी की सप्लाई की। इस मौके पर प्रशासन की टीमे भी साथ रहीं।
विज्ञापन

हालांकि सेक्टर-70 के पार्षद ने डीएमओ को शिकायत दी है कि जो वेंडर इलाके में भेजे गए थे। उनकी तरफ से लोगों के साथ लूट की गई है। इस दौरान प्याज 50 से लेकर 100 रुपये किलो तक जहां भी भाव बना बेची गई, टमाटर 55 से 65, गाजर-50, पालक की गुच्छी 40, अदरक 250 रुपये किलो तक बेचा गया। इसके बाद उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सुबह के समय सभी सब्जियों के रेट तय किए जाएं। इसके साथ ही सामान सप्लाई करने वाली गाड़ियों पर इन्हें डिस्प्ले किया जाए ताकि लोगों को किसी की प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े और उनको खाने की चीजों के नाम पर लूटा न जाए।
खरड़ में भी मनमाने रेट पर बेची सब्जियां
खरड़ के विभिन्न रिहायशी एरिया में लोगों से सब्जियों के मनमाने रेट वसूले गए। सन्नी एनक्लेव में टमाटर 70 से 80 रुपये तक, प्याज 50 से 90 रुपये तक और इसी तरह आलू 100 रुपये के ढाई किलो तक बिके हैं। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन बेकाबू रेटों को काबू किया जाए और उनके साथ हो रही इस खुली लूट को पूरी तरह से रोका जाए। वहीं, लोगों की शिकायत है कि टैंपों वालों का फोकस इन बड़े इलाकों पर लगा हुआ है, जहां पर ज्यादा अमीर लोग रह रहे हैं। जबकि दूसरे एरिया में सप्लाई बहुत कम दी जा रही है। इसे भी सही किया जाना चाहिए और सभी एरिया में एक जैसे रेट पर चीजें मिलनी चाहिएं।
न्यू चंडीगढ़ में भी वसूले गए मनमाने रेट
इसी तरह मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में जहां टमाटर 100 रुपये और आलू 80 रुपये किलो, प्याज 100 रुपये किलो, फूलगोभी 80 रुपये किलो, मटर 120 रुपये किलो, बैंगन 100 रुपये किलो तक बेचे गए हैं। वहीं लोग ग्रामीण एरिया से सब्जी खरीदकर ला रहे थे। इसके साथ ही सारे इलाके में बेच रहे है।
कई ग्रामीण एरिया में स्थिति अभी भी खराब
हालांकि जिले के कई ग्रामीण एरिया में अभी तक सब्जी और फलों की सप्लाई सुचारू तरीके से नहीं चल पाई है। जिससे कि इलाके के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग अधिकारियों से कई बार इस बारे में गुहार भी लगा चुके हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें