फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में तेज बारिश से ढकोली और बलटाना में भारी जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मंगलवार को हुई तेज बारिश के कारण शहर के ढकोली और बलटाना क्षेत्रों में गंभीर जलभराव हो गया। कई गलियां पानी से लबालब हो गईं, जिससे लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। प्रशासन द्वारा जलभराव रोकने के लिए पहले से किए गए इंतजाम इस तेज बारिश के आगे बेअसर साबित हुए।
विज्ञापन




ढकोली के वार्ड-14 में गलियां तालाब में बदल गईं। बलटाना की कई कॉलोनियों में भी बारिश का पानी भर गया। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। बलटाना के अलग-अलग हिस्सों में घरों से बाहर निकलने और वाहन चलाने में दिक्कतें आईं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव की समस्या हर बारिश में आती है। इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।



वधावा नगर सबसे अधिक प्रभावित, स्थायी समाधान की मांग

बलटाना की वधावा नगर कॉलोनी सबसे अधिक प्रभावित हुई। यहां की गलियां पूरी तरह पानी से भर गईं। बाहर पानी भरा होने के कारण लोगों को अपने घरों में ही रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है। उन्होंने बारिश के पानी की निकासी के लिए स्थायी इंतजाम करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें