फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चार घंटे की भारी बारिश से सड़कें जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मंगलवार को हुई चार घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सेक्टर-70, फेज-1, फेज-2, फेज-4, फेज-5 और औद्योगिक क्षेत्र समेत कई मुख्य सड़कें पानी से लबालब हो गईं। इस जलभराव के कारण वाहन चालकों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




फेज-1 में सीवर का पानी जमा हो गया, जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी बुलाकर सफाई की गई। फेज-1 थाने के बाहर भी लंबे समय तक जलभराव बना रहा। सेक्टर-70 में सड़क पर इतना पानी भर गया कि कई मोटरसाइकिलें फंसी नजर आईं। होमलैंड निवासी मिली गर्ग ने बताया कि बारिश होते ही सेक्टर-70 में जलभराव की समस्या शुरू हो जाती है। जुबली वॉक के पीछे की रिहायशी सोसायटी में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को घरों से बाहर निकलने में दिक्कत हुई। फेज-4 गार्डन और फेज-3बी-5 लाइट प्वाइंट के पास भी जलभराव से लंबा जाम लग गया। औद्योगिक क्षेत्र में भी कर्मचारियों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। कुंभड़ा-सोहाना रोड और एयरपोर्ट रोड पर भी कई स्थानों पर पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।



शहर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर स्थिति

बारिश के बाद कई जगहों पर सड़क और पानी का फर्क करना मुश्किल हो गया था। फेज-1 और फेज-2 के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी खड़ा रहा। फेज-5 में भी कई स्थानों पर जलभराव देखा गया। मोहाली के फेज-7 और 3बी-1 के घरों में पहली बार पानी घुस गया, जिसे निकालने में घंटों की मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश रुकने के काफी समय बाद तक पानी जमा रहता है।
विज्ञापन




निवासियों को परेशानी और स्थायी समाधान की मांग

जलभराव के कारण शहर में दो घंटे तक जाम के हालात बने रहे। दो घंटे बाद ही शहर की सड़कों से पानी निकल पाया। औद्योगिक क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है। वे जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें