फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पशु, सफाई व सड़कों के मुद्दे पर हुई गरमागरमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की नई टीम की पहली हाउस बैठक शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता मेयर सरबजीत सिंह समाना ने की। इस बैठक में शहर के विकास का रोडमैप तैयार किया गया। करीब चार वर्ष बाद विधायक कुलवंत सिंह भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में लावारिस पशु, नालों की सफाई और सड़क निर्माण के मुद्दों पर गरमागरम बहस हुई। बैठक की शुरुआत में वित्त एवं अनुबंध समिति (एफसीसी) के गठन का मुद्दा उठा। कांग्रेस पार्षद नरपिंदर सिंह रंगी ने समिति में विपक्ष को प्रतिनिधित्व देने की मांग की। सत्तापक्ष के पार्षद हरविंदर सैनी ने एफसीसी गठन का अधिकार मेयर को देने का प्रस्ताव रखा। सदन ने इसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी। इसी तरह नगर वेंडिंग समिति के गठन का अधिकार भी मेयर को सौंपा गया।
पार्कों के रखरखाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित हुआ। सार्वजनिक शौचालयों में पुरुष और महिला कर्मचारियों की अलग-अलग नियुक्ति का भी निर्णय लिया गया। आश्रितों को सरकारी नियमों के अनुसार नौकरी देने और आरएमसी केंद्रों पर कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें