फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बदहाल डिवाइडर से हादसों की आशंका, छह माह से मरम्मत का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। के-एरिया लाइट पॉइंट से ढकोली रेलवे फाटक तक मुख्य सड़क पर डिवाइडर की जर्जर हालत हादसों का कारण बन रही है। स्थानीय लोग छह माह से इसकी मरम्मत का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। कई स्थानों पर डिवाइडर पूरी तरह टूट चुका है। इससे तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जा सकते हैं। यह सड़क जीरकपुर और ढकोली के बीच सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। यहां दिनभर हजारों वाहन गुजरते हैं। टूटा हुआ डिवाइडर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय निवासियों ने कई बार पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से शिकायत की है। स्थानीय निवासी अजय यादव, नरेंद्र पाल सिंह, सतीश शर्मा और विनोद शर्मा ने मजबूत और आकर्षक डिवाइडर बनाने की मांग की है। वे केवल अस्थायी मरम्मत के बजाय पूरे मार्ग पर स्थायी समाधान चाहते हैं।
उन्होंने नए डिवाइडर के बीच हरियाली या लोहे की ग्रिल लगाने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि इससे सड़क की सुंदरता बढ़ेगी और वाहन चालकों को स्पष्ट मार्गदर्शन मिलेगा। इससे दुर्घटनाओं की संभावना भी काफी हद तक कम होगी। लोगों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी से जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें