फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एम्स मोहाली में बाल दिवस पर आज नए पीडियाट्रिक वार्ड का स्वास्थ्य मंत्री करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एम्स मोहाली में स्थित मदर एंड चाइल्ड बिल्डिंग में 52 बेड वाले नए पीडियाट्रिक वार्ड का उद्घाटन बाल दिवस के अवसर पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह करेंगे। इस वार्ड के शुरू होने से बच्चों के इलाज की सुविधाओं में बड़ा विस्तार होगा। एम्स प्रशासन के अनुसार, नए पीडियाट्रिक वार्ड में अत्याधुनिक उपकरणों और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों का उच्च स्तरीय इलाज संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नए 52 बेड वाले वार्ड की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी, क्योंकि अस्पताल का मौजूदा पीडियाट्रिक वार्ड बच्चों के भार को संभाल नहीं पा रहा है। वर्तमान में बच्चों के लिए पहली और दूसरी मंजिल पर कुल 40 बेड हैं। इन वार्डों में बच्चों के साथ-साथ एडल्ट बेड भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें