फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथों पर कोविड से निपटने के लिए तैयार हुआ सेहत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला सेहत विभाग की ओर से 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान में आशा वर्कर भी पोलिंग बूथों पर तैनात की जाएंगी। यहां पर वह बायो मेडिकल वेस्ट की संभाल करेंगी और इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करेंगी। पोलिंग बूथों पर लाल और पीले रंग की बाल्टियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। लाल रंग की बाल्टी में प्लास्टिक कूड़ा, दस्ताने, फेस शील्ड और पीले रंग की बाल्टी में मास्क और पीपी किट के गाऊन डाले जाएंगे। यह जानकारी सोमवार को प्राइमरी हेल्थ सेंटर बूथगढ़ के वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी डॉ. अलकजोत कौर ने दी है।
विज्ञापन

इस दौरान सेहत ब्लॉक बूथगढ़ की आशा वर्करों को बायो मेडिकल कूड़े की संभाल संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद रूट प्लान के मुताबिक पूरा कूड़ा गाड़ियों में भरकर बायो मेडिकल वेस्ट कलेक्शन सेंटर में पहुंचाया जाएगा। इस काम के लिए कलेक्शन प्वाइंट और मल्टीपर्पस हेल्थ सुपरवाइजर को नोडल अफसर लगाया गया है। इस मौके पर मेडिकल अफसर डॉ. हरमन माहल ने भी आशा वर्करों को बायोमेडिकल वेस्ट की बाल्टियों में संभाल संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत मास्क लगाकर रखना, सामाजिक दूरी बनाकर चलना और हाथों को सैनिटाइज करना जरूरी है। जिससे कोविड के इंफेक्शन से बचा जा सके। इसके अलावा पोलिंग बूथों के मास्क, दस्ताने आदि का इस्तेमाल वोटिंग के समय किया जाए। कोई भी व्यक्ति मास्क और दस्ताने आदि खुले में न फेंके, बल्कि इन्हें कूड़ेदान में ही डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें