फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, स्कूलों में की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पनपने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपना अभियान तेज कर दिया है। वीरवार को विभाग की टीमों ने विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में सघन जांच की। इस दौरान गमलों, कूलरों और अन्य कंटेनरों में पानी जमा होने की स्थिति की पड़ताल की गई। जहां भी पानी जमा मिला, वहां दवा का छिड़काव किया गया। साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों को पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक किया गया। सिविल सर्जन संगीता जैन ने सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहाना का दौरा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए। संगीता जैन ने कहा कि मौजूदा मौसम मच्छर के पनपने के लिए अनुकूल है। ऐसे में घर, स्कूल और आसपास कहीं भी पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। तेज बुखार, सिरदर्द और जोड़ों में दर्द डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इसकी जांच और इलाज निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन

जिले भर में घर-घर सर्वे और चालान
जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट अनामिका सोनी ने बताया कि डेंगू विरोधी अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर कूलर, गमले और अन्य सामान की जांच कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर चालान भी किए जा रहे हैं। एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन के समय काटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें