कुराली। समीप गांव माजरी में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। इसमें 42 टीमों ने भाग लिया और हवेली की क्रिकेट टीम विजेता रही।
गांव के फ्रीडम फाइटरों की याद में करवाए गए इस क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों का उद्घाटन कांग्रेस के हलका इंचार्ज विजय कुमार टिंकू ने किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हवेली की टीम ने कोहड़ा की टीम को पराजित किया जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में तख्तगढ़ की टीम ने बलौंगी की टीम को पराजित करके फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। इसके बाद तख्तगढ़ और हवेली की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इस फाइनल मुकाबले में तख्तगढ़ की टीम निर्धारित ओवर में केवल 51 रन बना सकी जबकि हवेली की टीम विजेता रही।
इस मौके विजेता और उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी व नगर राशि इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नेता गुरप्रताप सिंह पडियाला, प्रदीप राठौर, मनीष गोतम, दिलबाग खान, सोनू राणा, शिव राणा, सचिन गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।