फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर-78 स्पोर्ट्स स्टेडियम से जिम का सामान चोरी, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम से जिम का सामान चोरी हो गया। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह निवासी सेक्टर-78 और सुखमनदीप सिंह निवासी रायपुरकलां, चंडीगढ़ के रूप हुई है। इस संबंधी सोहाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में गुरशीश सिंह वासी सेक्टर-77 ने बताया कि वह पंजाब स्पोर्ट्स विभाग में नौकरी करते हैं और सेक्टर-78 में स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाडियों को प्रशिक्षण भी देते हैं। स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए एक कमरे में जिम का सामान रखा हुआ है। 23 सितंबर को कोई जिम का काफी सामान चोरी हो गया। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर सामान की काफी तलाश की। इस पर उनको पता लगा कि उक्त आरोपियों ने जिम का सामान चोरी किया था। इसके बाद उसने सोहाना थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन



अभिभावकों और कोच ने खुद खरीदा था सामान
बता दें कि इस स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोई जिम नहीं है। खिलाड़ी और कोच प्रशासन कई बार जिम की मांग कर चुके हैं, लेकिन काफी कोशिशों के बाद जब जिम नहीं बन सका तो सभी कोच और खिलाड़ियों के अभिभावकों ने पैसे इकट्ठे करके यह जिम का सामान खरीदा था, जो वह ग्राउंड के पास बने एक कमरे में रखते थे। जरूरत पड़ने पर सामान बाहर निकालकर इस्तेमाल में लेते थे। अब यही सामान चोरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें