फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गुरुकुल स्कूल की छात्रा ने सॉफ्टबाल में जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गाजीपुर स्थित द गुरुकुल स्कूल की 8वी की छात्रा इनायत ने राज्य स्तरीय खेल मुकाबलों में 14 वर्ष की आयु वर्ग में सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट में रजक पदक जीता है। इससे पहले गत वर्ष भी पंजाब स्कूल के खेल मुकाबलों में उन्होंने कांस्य पदक और खेलो पंजाब प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन

इनायत शर्मा रोज चंडीगढ़ क्लब में राउंड ग्लास अकादमी में खेल का अभ्यास करती हैं और नियमित कोचिंग भी ले रही हैं। अब उसकी नजर राष्ट्रीय खेलों की तरफ है। जिसमें देश भर से दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगेे, जिन्हें इनायत टक्कर देगी। इस कड़े मुकाबले के लिए उसने क्वालीफाई कर लिया है। प्रतियोगिता दिसंबर में होने जा रही है, इसके लिए मेहनत शुरू कर दी है। गुरुओं, शिक्षकों और माता-पिता को उसकी उपलब्धियों पर नाज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें