फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदास मान के भाई का निधन: किडनी की बीमारी से थे पीड़ित, चंडीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 10 Jun 2025 11:54 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

पंजाब के प्रसिद्ध गायक गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का सोमवार को निधन हो गया था। मंगलवार को चंडीगढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी। 
विज्ञापन
छोटे भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचे गायक गुरदास मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध पंजाबी गायक व अभिनेता गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का सोमवार शाम को निधन हो गया था। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 68 वर्षीय गुरपंथ मान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। कुछ दिन पहले उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, जिसके बाद उनकी सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनको तुरंत फोर्टिस अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गुरपंथ का अंतिम संस्कार मंगलवार को चंडीगढ़ में किया गया। अंतिम संस्कार में बड़े भाई गुरदास मान, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी। इस दौरान गुरदास मान ने अपने भाई के देहांत पर दुख जताते हुए कहा कि भाई दूसरे भाई के बाजू होते हैं। भाई का चले जाना बड़ा सदमा है। 



गुरपंथ मान अपनी पत्नी के साथ गिदड़बाहा मुक्तसर साहिब में रहते थे। उनके निधन से परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है। गुरदास मान तीन भाई बहन हैं। गुरपंथ मान के निधन से पंजाबी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Punjab: पंजाब पुलिस के अधिकारी पर गिरी गाज, सरकार ने बठिंडा के डीएसपी हरवंस सिंह धालीवाल को किया सस्पेंड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें