फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गैस्ट फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसर मांगों के लिए 25 को करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सरकारी कॉलेजों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे गेस्ट फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसरों की नौकरी पर संकट बढ़ता जा रहा है। साढ़े तीन महीने पहले पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गेस्ट फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसरों की नौकरी को नियमित करने के लिए नीति बनाने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गेस्ट फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसरों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उनका भविष्य सुरक्षित किया जाए, उन्हें नए वेतन दिए जाएं और उनकी नौकरी भी नियमित की जाए। ऐसा नहीं करने पर वह 25 को प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

गेस्ट फैकल्टी ज्वाइंट फ्रंट पंजाब के नेताओं का कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग ने उनके पदों को खाली घोषित कर दिया है। जबकि यह प्रोफेसर कई वर्षों से स्वीकृत पदों पर विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे और अन्य अकादमिक और प्रशासनिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे थे। इन्होंने कहा कि वे उस समय से सरकारी कॉलेजों में काम कर रहे हैं, जब कम वेतन की वजह से इन कॉलेजों की ओर कोई ध्यान नहीं देता था। कई गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर सरकारी नौकरी की आयु सीमा पार कर चुके हैं। प्रोफेसरों ने कहा कि वे कई बार मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ और अन्य नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं लेकिन उनकी मांगें ज्यों की त्यों हैं। इस पर वे 25 जनवरी को उच्च शिक्षा मंत्री के पैतृक गांव गंभीरपुर में एक दिवसीय प्रदर्शन करेंगे ताकि उनकी आवाज सरकार तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें