फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 163 करोड़ में बिकी सेक्टर-78 की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी

Wed, 30 Oct 2024 02:54 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी साइटों का करीब 4500 करोड़ रुपये था रिजर्व प्राइज
विज्ञापन

389 साइट्स पर दिखा रुझान, बोली के लिए थीं कुल 394 साइट

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण (गमाडा) की ओर से की गई ई-ऑक्शन के दौरान अबकी बार मोहाली के सेक्टर-78 की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी 163 करोड़ रुपये में बिकी। गमाडा की ई-आक्शन का समय दोपहर तक था लेकिन नियमानुसार हर पांच से दस मिनट के बीच बोली में लगातार आ रहे उछाल के कारण बोली रात आठ बजे तक चली। सभी साइटों का रिजर्व प्राइज करीब 4500 करोड़ रुपये रखा गया था।

18 से 29 अक्टूबर तक की गई इस ई-ऑक्शन के दौरान 394 साइटों में से 389 साइटों पर बोली लगाई गई। गमाडा के सूत्रों के अनुसार करीब 1890 करोड़ की साइटों की सेल का अनुमान है। देर रात तक चली ई-आक्शन के कारण कैलकुलेशन नहीं हो सके थे।
विज्ञापन

इस दौरान 298 रेजिडेंशियल प्लॉट में 296 पर खरीदारों ने बोली लगाई। बताया जाता है कि एक स्कूल साइट, दो कॉमर्शियल साइट और दो रेजिडेंशियल साइट पर प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पिछली बार कई साइटों पर कोई बोली नहीं लगी थी। संभावित खरीदारों में एक नई जागरूकता और विश्वास विकसित हो रहा है। गौरतलब है कि गमाडा को पिछली बार ई-ऑक्शन से 2505.45 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।
विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि बाजार में विकास की संभावनाओं ने लोगों को आकर्षित किया है। ई-ऑक्शन के दौरान विभिन्न प्रकार की साइटों की उपलब्धता ने भी खरीदारों को अपनी पसंद के अनुसार बोली लगाने का मौका दिया है। इस उत्साह को देखते हुए गमाडा भविष्य की नीतियों में सुधार करने पर विचार कर रहा है, जिससे आगे आने वाली ई-ऑक्शन में और अधिक प्रतिस्पर्धा और रुझान को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें