फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजी योजनाएं और बयानबाजी से आगे बढ़ें सरकारें: टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एसकेएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने आज घग्गर नदी के पास टिवाणा में बने अस्थायी बाँध का दौरा किया। उन्होंने बांध की सेवा कर रही भारतीय किसान यूनियन लखोवाल डेराबस्सी इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए 2 लाख रुपये का दान किया।
विज्ञापन

टिकैत ने पंजाब और केंद्र सरकार से अपील की कि बाढ़ संबंधित योजनाओं को शीघ्र लागू किया जाए ताकि किसानों को वास्तविक मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकारों को कागजी योजनाओं और बयानबाज़ी से आगे बढ़कर ठोस कदम उठाने चाहिए। पानी छोड़ते समय किसी प्रकार का पक्षपात नहीं होना चाहिए और इसका उपयोग केवल बांध बचाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, क्योंकि अनियमित पानी लाखों लोगों के भविष्य पर असर डाल सकता है। टिकैत ने किसानों के जज्बे को सलाम किया, जो बिना सरकारी मदद के एक महीने से ट्रैक्टरों के साथ बांध की सेवा कर रहे हैं।
इस अवसर पर नाभा साहिब के समाजसेवियों ने 51 हज़ार रुपये और बसौली गांव के निवासियों ने 25 हज़ार रुपये बांध पर कार्यरत प्रशासकों को दिए। मौके पर हरिंदर सिंह जी लाखोवाल (पंजाब अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन), रतन मान (हरियाणा अध्यक्ष), कुलदीप सिंह (चंडीगढ़ अध्यक्ष), मनप्रीत सिंह अमलाला और अन्य वरिष्ठ किसान नेता उपस्थित थे। टिकैत ने कहा कि जब तक किसानों की गेहूं की बिजाई नहीं हो जाती, वे किसानों के हित में डटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें