फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के सैकड़ों लोगों को बड़ी राहत, 18 स्कूल होंगे अपग्रेड

Mon, 06 Jun 2016 09:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के सैकड़ों पेरेंट्स व विद्यार्थियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा विभाग ने जिले के 18 स्कूलों को अपग्रेड करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नौ हाई स्कूलों को सीनियर सेकेंडरी व नौ मिडिल स्कूलों को हाई स्कूल बनाया गया है। इस संबंध में आदेश शिक्षा विभाग की ओर से जारी कर दिए गए हैं। वहीं, ऐसा फैसला आने के बाद जिले के छात्रों को उच्च पढ़ाई करने के लिए चंडीगढ़ या पड़ोसी जिलों में नहीं जाना पड़ेगा।

वहीं, इससे उनका समय और पैसे की बचत होगी। जानकारी के मुताबिक, जिले में सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों की काफी कमी थी। जिले के लोगों ने इस मुद्दे को नेताओं के सामने उठा चुके थे। इस दौरान राज्य सरकार ने राज्य के 372 हाई स्कूलों को सीनियर सेकेंडरी व 162 मिडिल को हाई स्कूल के रूप में अपग्रेड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पार्षद अरुण शर्मा, अशोक झा और आरपी शर्मा ने शिक्षा विभाग के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने  बताया कि ऐसा करके सरकार, सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा व शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने इसके लिए उनका धन्यवाद किया।  
जिक्रयोग है कि पहले शहर के अंदर दो सीनियर सेकेंडरी स्कूल थे। फेज-11 के स्कूल के अपग्रेड होने से लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा।

ये बने हाईस्कूल से सीनियर सेकेंडरी
1. गोबिंदगढ़
2. गीगेमाजरा
3. फेज-11
4. मच्छलीकलां
5. सिंघपुरा
6. नया शहर बडाला
7. ज्योली
8. रामपुर सैनिया
--------------

ये स्कूल हुए मिडिल से हाई स्कूल
1. जोला कलां
2. ढकौली
3. हसनपुर    
4. बहेड़ा
5. मुबारकपुर कन्या स्कूल
6. फेज-पांच मोहाली स्कूल
7.पड़ौल
8. मनौली सूरत
9. फेज-छह सरकारी स्कूल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें