फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाइक सवारों ने सैर कर रही महिला से सोने की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-69 में घर के बाहर सैर कर रही महिला से दो झपटमार सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। शोर करने के बाद कुछ लोगों ने आरोपियों का पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इसके बाद फेज-8 थाने से मौके पर पहुंचे ड्यूटी आफिसर ने महिला के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

सेक्टर-69 में रहने वाली बलविंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को खाना खाने के बाद वह घर के बाहर सैर कर रही थी। करीब 7:20 बजे घर के बाहर टहलते समय काले रंग की मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना हुआ था जबकि पीछे बैठे युवक ने रूमाल से अपना मुंह ढका हुआ था। नजदीक आने के बाद पीछे बैठा युवक बाइक से उतरा और उसके गले में पड़ी दस ग्राम सोने की झपटकर बाइक पर बैठ गया। इसके बाद दोनों भाग गए। एक युवक ने आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन वे दून स्कूल की तरफ अंदरूनी सड़कों से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात स्नैचरों के खिलाफ फेज-8 थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें