लालडू। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की जयंती को समर्पित साहिबजादा बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गांव हंमायुपुर तसिंबली में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 42 टीमों ने भाग लिया।
मैचों का शुभारंभ दलबीर सिंह सरपंच हंमायुपुर ने किया। ओपन कबड्डी खेल में गोकुलगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 41000 रुपए नगद पुरस्कार व ट्राफी पर कब्जा जमाया। गांव निलौथा (करनाल) ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 31,000 रुपये का पुरस्कार जीता।
60 किलोग्राम भार वर्ग में गांव कुंजल (यमुनानगर) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5100 नकद एवं ट्रॉफी जीती। क्लब ने सर्वश्रेष्ठ रेडर और सर्वश्रेष्ठ स्टॉपर को एलसीडी देकर सम्मानित किया। दलबीर सिंह सरपंच ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए गुरु के लंगर की सेवा जारी रखी।
इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, नगर पंचायत लालडू के अध्यक्ष सतीश राणा, दरबारा सिंह सरपंच तसिंबली, बलबीर सिंह बसौली, वरिंदर शर्मा, बलबीर सिंह हुमायूंपुर, परमजीत सिंह, कमलजीत सिंह, लखविंदर सिंह लक्खी, गुरप्रीत सिंह गोपी, गुरुमीत गिरी और ग्रामीणों को सम्मानित किया।