कुराली। शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गोचर की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया और प्रबंधकों की ओर से विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में तख्तगढ़, गोचर,पडछ और माजरा की टीमें पहुंचीं। इनमें अपनी-अपनी विरोधी टीमों को पराजित कर गोचर और तख्तगढ़ की टीमें फाइनल में शामिल हुई। गोचर और तख्तगढ़ की टीमों के बीच हुए फाइनल मुकाबले में गोचर की टीम विजेता रही।
इस टूर्नामेंट में गोचर के रमन को मैन ऑफ दी सीरिज और पड्छा के खिलाड़ी रमन कुमार को बैस्ट बॉलर और मन्ना को बेस्ट बेटस मैन चुना गया। इस मौके पर खेल प्रमोटर और समाज सेवी गुरप्रताप सिंह पडियाला मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे और उन्होंने क्लब की ओर से करवाए इस टूर्नामेंट की प्रशंसा करते हुए विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर मेवा राम, राम पाल, ओम प्रकाश, अमरीक, संजीव कुमार विक्की, अमनदीप, गोल्डी, हरविंदर सिंह, पलविंदर सिंह व गण्यमान्य उपस्थित थे।