फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एनहांसमेंट कम करने के लिए गमाडा ने सरकार को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अब जल्द ही सेक्टर-76 से 80 तक के निवासियों को एनहांसमेंट (संपत्ति की बढ़ी कीमत पर शुल्क में बढ़ोतरी) में भारी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

इसके लिए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की ओर से एनहांसमेंट को कम करने के लिए पंजाब सरकार को एक पत्र भेजा गया है। इस पत्र में एनहांसमेंट की राशि को 800 रुपये प्रति वर्ग मीटर कम करने का अनुरोध किया गया है।
इसकी मंजूरी मिलती है तो सेक्टर-76 के प्लाॅट अलाॅटियों को राहत मिलेगी। उक्त सेक्टरों के प्लाॅट अलाॅटियों को गमाडा की ओर से भेजे गए एनहांसमेंट के नोटिसों के बाद चल रहे विरोध को लेकर अब गमाडा ने वृद्धि शुल्क को करीब 800 रुपये प्रति वर्ग मीटर कम करने के लिए राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही है कि अब प्लाॅट अलाॅटियों को राहत मिलेगी, लेकिन दूसरी और अलाॅटियों ने पूरे वृद्धि शुल्क को रद्द करने की मांग की है। क्योंकि अलाॅटियों को साल 2002 में प्लाॅट मिलने थे जो कि साल 2007 से मिलने शुरू हुए थे। लेकिन कुछ ऐसे भी अलाटी हैं जिनको अभी तक प्लाॅट नहीं मिले। अलाॅटियों को कहना है कि वह किसी भी कीमत पर वृद्धि शुल्क नहीं देगें। क्योंकि गमाडा द्वारा अलाटमेंट के समय उनसे 25 प्रतिशत की रकम जमा करवाई और उनको सात साल बाद प्लाॅट मिलने शुरू हुए थे। इस दौरान उनकी रकम पर बनता ब्याज भी उनको देना चाहिए। वृद्धि शुल्क अधिग्रहण के बदले अलाॅटियों को भुगतान की जाने वाली अतिरिक्त राशि को संदर्भित करता है। इन प्लॉटों के आवंटन के समय, गमाडा की ओर से तय किए गए वृद्धि शुल्क के भुगतान के लिए आवंटियों से एक अंडरटेकिंग भी ली जा चुकी है। निवासियों के अनुसार-2013 में वृद्धि शुल्क की राशि 300 करोड़ रुपये थी, लेकिन गमाडा की ओर से समय पर इसे वसूल न करने के कारण, ब्याज के रूप में 288 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ गया, जिसे उसने अलाॅटियों पर डालने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद अलाॅटियों ने इस फैसले को चुनौती देते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में केेस भी दायर किया था।

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें