फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमाडा के अफसरों के खिलाफ हल्ला बोल

Fri, 19 Aug 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
अलॉटियों ने पुडा भवन के बाहर किया रोष प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोलह वर्षों से प्लॉटों के लिए संघर्ष कर रहे सेक्टर-76 से अस्सी के अलॉटी शुक्रवार को संघर्ष की राह पर आ गए। उन्होंने प्लॉट एंड डेवलपमेंट वेलफेयर कमेटी के बैनर तले पुडा भवन के बाहर गमाडा अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अब तो उक्त सेक्टरों का मामला सुप्रीम कोर्ट में हल हो चुका है। ऐेसे में अलॉटियों को तुरंत प्लॉट अलाट किए जाने चाहिए। इस मौके पर अलॉटियों ने बताया कि 600 के करीब अलॉटी अपने प्लॉटों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने प्लॉटों की कीमत की पच्चीस फीसदी राशि गमाडा में जमा कराई है। गमाडा ने उन्हें प्लॉट नंबर भी अलॉट कर दिए हैं। लेकिन कई लोगों की प्लॉटों के इंतजार में मौत तक हो चुकी है।
विज्ञापन


इस मौके पर कमेटी के सरपरस्त रघबीर सिंह, प्रधान सुच्चा सिंह कलोड़, सीनियर उप प्रधान मेजर सिंह व महासचिव रणजीत सिंह ने बताया कि सेक्टर-76 से अस्सी की 102 एकड़ जमीन के मालिकों को स्पेशल लैंड पूलिंग स्कीम के तहत देने के लिए गमाडा ने ऑप्शन दी थी। जिसकी अंतिम तारीख चार मई 2016 थी। लगभग सभी किसानों की तरफ से लैंड पूलिंग आप्शन दी जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी गमाडा अगली कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस मौके पर धरने में मनमोहन सिंह, गुरमेल सिंह ढींढ़सा, सुदर्शन सिंह, दियाल चंद, कृष्णा मित्तू, जगतार सिंह, दर्शन सिंह, भूपिंदर मटौरिया,  अध्यात्म प्रकाश, सीपी बंसल,  कर्नल मान भी शामिल हुए।

नए सेक्टरों का हो पूरा विकास
लोगों ने इन सेक्टरों में सीवरेज, ड्रेनेज, सड़क व पानी की समस्या को दूर करने के मुद्दों को उठाया। इसके अलावा पार्कों के विकास के लिए प्लाटेंशन, सेक्टर-79 के वाटर वर्क्स को चालू करने, धार्मिक स्थानों के लिए जगह अलॉट करने व लोकल बस सर्विस चलाने की मांग को भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें